Friday, 5 September 2014

गीता-प्रसंग

        
सर्वप्रथम मै श्री सच्चिदानन्द आनंदकंद गीता धर्म के प्रतिपादक भगवान योगेश्वर श्रीकृष्णचन्द्र के पद पंकज में परमादर और श्रद्धा भक्ति पुरस्सर प्रणाम करती हूँ।पश्चाद नारायण स्वरुप श्री वेदव्यास जी को अभिवादन करती हूँ ।जिन्होंने सर्वान्तर्यामी भगवान की वाणी को विश्व के उद्धार के लिए गीता काव्य में उल्लिखितकर हरि भक्तों का परम उपकार किया। प्रभु व्यास की शब्द मुक्ताओं की यह जो हिन्दी भाषा सूत्र में प्रेम सहित ज्ञान मालिका पिरोई गई है, वह हरि भक्तों के ह्रदय कमल में धारण करते ही आनंद लहरियों को प्रवाहित करेगी।
                                      भगवद्गीता वह मधुर संगीत है, जिसके श्रवण से प्रत्येक मनुष्य जीव मात्र की धुन में अपनी धुन मिला सकता है, यह एक ऐसा संदेश है जिसके द्वारा भुले हुए को फिर से अपनी वास्तविक स्थिति की याद आ जाती है, यह एक ऐसा रस है जो भिन्न-भिन्न रुची के मनुष्य को भी एक सा प्यारा मालुम होता है, यह एक ऐसा पथ-प्रदर्शक है,जो भिन्न भिन्न मार्ग के पथिको को एक ही वांछनीय स्थान पर ले जाता है।अथवा यह एक ऐसा प्रकाश है जिसके द्वारा इहलोक एवं परलोक की समस्याए , गुढ़रहस्य , भ्रम, अज्ञान, आदि भावों का अस्तित्व ही मिट जाता है।
                   इस पवित्र पुस्तक में मनुष्य जाति के लिए जो चाहिए वह सब है। इसमें वह नीति है, जो मनुष्य मात्र में उत्साह ,प्रेम, विश्वास और सहकारिता पैदा करती है।इसमें वह राजनीति है जिसके द्वारा मनुष्य निर्मित भिन्न भिन्न राष्ट्र एक ही विश्व साम्राज्य के अविरोधी घटक बन सकते है।इसमें वह धर्म है जो किसी व्यक्ति, पुस्तक, संस्कार या चिन्ह की अपेक्षा नही करता और न किसी का विद्वेष ही करता है।इसमें वह शिक्षा है जिसके द्वारा अपने जन्मजात स्वभाव व अभिरुचियों को ही धीरे धीरे अपने उद्धार की सामग्री बना सकता है।
                                      भगवद्गीता पर प्रत्येक मनुष्य का अधिकार होने पर भी इसकी भाषा गीर्वाण होने के कारण प्रत्येक व्यक्ति इसका लाभ नही उठा सका है। यद्यपि इसकी कई सरल भाषा टीकाएं प्रसिद्ध हो चुकी है फिर भी भारतीयों का प्रेम पिपासु चित्त बिना संगीत के अनुरंजित नही होता।
मूल भगवद्गीता की भाषा बहुत सुबोध है किन्तु उसके भाव अत्यन्त गंभीर है । स्वयं भगवान श्रीकृष्ण ने एक समय अर्जुन से यह कह दिया कि ‘उस युद्ध के आरम्भ में मेंने तुमको जो उपदेश दिया था उसको आज मै भी उसी तरह नही कह सकता । कारण उस समय मेरा अंतःकरण योगयुक्त था’। संसार की जितनी अधिक भाषाओं में श्री मदभगवद्गीता का अनुवाद हुवा है, उतना अन्य किसी भी ग्रंथ का नही हुवा। इसमें वैदिक ज्ञान का सार होकर मनुष्य को वेद का निश्चित मार्ग बतलाया गया है। इस मार्ग में जानेवाला अपने कर्तव्य का बेखटके पालन करता है। और सर्वथा संतुष्ट रहता है।मनुष्य को जब कभी कर्तव्य और अकर्तव्य के विषय में संदेह पैदा हो जाता है, तब वह किंकर्तव्यविमुढ़ हो जाता है। या हड़्बड़ाकर कुछ तो भी कर बैठता है अथवा बहक जाता है। गीता प्रतिपादित धर्म इस अनिश्चितता को मिटा देता है। इसी में इसकी विशेषता है।  गीता धर्म और न्याय के सहारे वैदिक कर्तव्य का चित्र खींचती है।गीता का तत्वज्ञान पूर्ण तथा सनातन है। गीता का मुख्य उद्देश्य कर्तव्याकर्तव्य का निश्चय करना है।िसने अप्रतिम सफलता प्राप्त की है।बाल, तरुण, वृद्ध ,स्त्री, पुरुष, सांसारिक, मुमुक्षु और मुक्त सभी को उनकी योग्यता के अनुसार इसका उपयोग होता है।अतः इस पर विद्वत्तापूर्ण ग्रंथ , टीका या लेख लिखा जाना इष्ट है। इसको भावपूर्ण और चित्ताकर्षक बनाने के लिए अत्यन्त सरल भाषा में पद्यात्मक रुप में प्रस्तुत किया गया है।इति शुभम् ।





First I Gita Poetry Mr. Schchidanand Anandkand Gita does Prmadr and worship faith devotion Purssr post Pankaj exponent God Yogeshwar Srikrishncndra religion Hoonkpshchad Narayan Swarup I greet Mr. Ved Vyas Ji Kjinhonne Srwantrhyami deliver the voice of God World He referred to the Hari devotees as the utmost benefactor. The word of the Lord Vyas in the Hindi language formula, which is attached to the love of knowledge in the form of love, will carry the joy waves of the devotees in the heart of the devotees.
                                      Bhagavad Gita is sweet music, each of which is hearing a man can get your tune the tune of creatures only, it is missing its original position again while Bhule which is a message, it is a juice which vary the actual interest is the man to be a little cute know, it is a pioneer, which lead to a desirable place Pthiko a different route Hakathwa it is a light water By disappears as secularization and the existence of otherworldly of problems, Gudhrhsy, confusion, ignorance, etc. expressions.
                   This holy book is all that a human race needs. He enthusiastically policy, which mankind has, love, create trust and cooperation is so he can become a consistent component of politics is different by which man-made country a world empire is there someone who is religious, The book does not expect any ritual or symbol, nor does it discriminate against anyone. This is the education through which it has its innate nature and interests. Gradually make the content of your salvation.
                                      Although every human being has the right to be blessed on Bhagavad Gita, every person has not been able to take advantage of it due to its language. Though many of its simple language critiques have become popular, the love of Indians is not pleasing to music without papa at all.

The language of the original Bhagavad Gita is very informative, but its expressions are very serious. Lord Krishna himself once said to Arjuna, "I can not say that in the beginning of the war in the same way that I gave you the same sermon. The reason my conscience was at that time ' The more languages ​​of the world have been translated into the language of Shri Madhabwadgita, so do not get any other book. In this, the essence of Vedic knowledge has been given to the human being as the definite path of the Vedas. The person who walks in this path adheres to the dilemma of his duty. And always remains content with satisfaction. Whenever a doubt arises in the matter of duty and untouchability to the human, then it becomes difficult. Or doing anything by hurling or doing anything else. The Gita manifested religion erases this uncertainty. This is its specialty. Gita draws a picture of Vedic duty with the help of religion and justice. The philosophy of Geeta is complete and Sanatan. The main objective of the Gita Bal gained Hakisne unequaled success to decide Kartwyakartwy, young, old, men, women, worldly, seeker and all free to use it according to their merit Thus, scholarly treatise, Commentary on the Or writing articles is favored. To make it as emotional and fascinating, it has been presented in a very simple language in a simple language.


                             

No comments:

Post a Comment