संगीत शब्द सुनकर ही मन आनन्दित हो जाता है। सुमधुर कर्ण प्रिय
धीमा….धीमा…संगीत आह.. मन मयुर नृत्य
करने लगता है।एक अदभूत..अलौकिक आनन्द की अनुभुति
होती है।
संगीत साधना है, ईश्वर से साक्षात्कार करने का माध्यम
है। संगीत के द्वारा हम साधना में लीन होकर परमात्मा से साक्षात्कार का अनुभव करते
है।संगीत हमें जीवन जीने की प्रेरणा देता है, जीने की कला सीखाता है।संगीत में डुबकर
हम बडे से बड़े गम को भी आसानी से भुला देते है।हर कठिन से कठिन परिस्थिति में भी हम
गुनगुनाते हुए बड़ी सरलता से मंजिल को पार कर जाते है।संगीत में शक्ति है, एक अपुर्व
शक्ति.. जिसके माध्यम से जीना सरल हो जाता है,तथा मन आनन्दित रहता है। पुराने समय में
कहा जाता है कि बारिश न होने पर संगीतज्ञ ने राग मल्हार गाया था, जिसे सुनकर वास्तव
में बारिश होने लगी थी।संगीत सिर्फ इस लोक की ही वस्तु नही है, अपितु पारलौकिक भी है।
भगवान शंकर ने वरदान स्वरुप संगीत की दैवी सरस्वती को वीणा प्रदान की थी, सरस्वतीजी
ने वह वीणा नारदजी को सौंप दी थी,यह कहकर कि वे संसार में मृत्यु लोक जाकर सबको वीणा
बजाकर सुनाएँ। भगवान कृष्ण की बांसुरी आज भी सबको मंत्र मुग्ध कर देती है।उनकी बंशी
की धुन सुनकर सभी अपनी सुध-बुध खो बैठते थे।संसार में अनेकों वाद्यों की रचना हुई।
एक बार बस्ती के गरीब बच्चों ने मिलकर टुटे-फुटे डिब्बे,बर्तन आदि से संगीत के साथ
नृत्य भी प्रस्तुत किया, इतना बढ़िया संगीत,इतना सुन्दर नृत्य ,वाह ……मजा आ गया।कहते
है कि हार्प का आविष्कार वैनोला नामक दैवी ने किया था।एक बार वह अपने प्रेमी से गुस्सा होकर आधी रात को घर छोड़कर चली गई,समुद्र
किनारे चलते-चलते उसे कानों में मधुर ध्वनि सुनाई दी, संगीत सुनते-सुनते उसे नींद आ
गई। सुबह जब उसकी नींद खुली,तब उन्होंने पाया कि यह ध्वनि व्हेल के कंकाल से बचे स्नायुओं
के हवा के गुजरने से निकल रही थी, इसी को
आधार बनाकर वैनोला ने हार्प का आविष्कार किया।
एसी
मान्यता है कि हार्प को धरती और स्वर्ग के मिलन ,तथा आंतरिक अध्यात्म और बाहरी भौतिकतावाद
के बीच की कड़ी भी माना जाता था। इसे परलोक का तिलस्मी हार भी कहा जाता था।उधर मिस्र
के कई भित्तिचित्रों में मृत्यु शैया पर पड़े लोगों के लिए हार्प बजाया जाना दर्शाया
गया है, संभवतः मृत्यु के बाद परलोक में खुशहाल जीवन के लिए एसा किया जाता था। हार्प से भी पहले एक वाद्य था, लायर…
उसके बारे में एक बहुत ही मार्मिक कहानी है। आर्फियस नामक व्यक्ति को अपोलो ने लायर
नामक वाद्य भेंट किया,आर्फियस उस पर इतनी मीठी धुन बजाने लगा, जैसी पहले किसी ने नही
सुनी थी।क्या दैवता, क्या मनुष्य, क्या पशु
सभी उसके संगीत से प्रभावित हो गए।आर्फियस की शादी युरिडाइस से होने वाली थी। विवाह समारोह के बीच में युरिडाइस को सर्प ने डस
लिया और उसकी मृत्यु हो गई।उसके वियोग में आर्फियस ने लायर पर ऐसी विषादपूर्ण धुन बजाई,
जिसे सुनकर स्वर्ग में बैठे दैवी देवता भी रो पड़े। उन्होंने आर्फियस से कहा कि वह
पाताल में जाकर मृत्यु के दैवता हैडास के सामने वही धुन बजाए।आर्फियस अपनी पत्नि को
पाने की खातिर पाताल लोक पर पहुँचा,और हैडाँस के सामने वही विषादपूर्ण धुन बजाने लगा,
जिसे सुनकर वही हुवा, जो इससे पहले न कभी हुवा था, और न कभी होगा।मृत्यु के दैवता हैडाँस
पिघल गए, उन्होंने कहा-तुम अपनी पत्नि को लेकर मृत्यु लोक में जा सकते हो,शर्त यह है
कि तुम अपनी पत्नि के आगे-आगे चलोगे,और मृत्यु लोक पहुँचने तक पीछे मुड़कर नही देखोगे,
इस प्रकार युरिडाईस को वापस पाकर खुशी में पागल होकर आर्फियस उसके आगे-आगे चलने लगा।
वे दोंनो मृत्युलोक में कदम रखने ही वाले थे, कि आर्फियस से रहा न गया, और वह अपनी
नवविवाहिता की एक झलक पाने के लिए पीछे मुढ़ा, मृत्यु के दैवता की शर्त का उल्लंघन
होते ही युरिडाइस वापस मृत्यु के आगोश में पहुँच गई,और फिर कभी नही लौटी………….
The mind rejoices when listening to music. Sumadhoor Karna Dear slow ... .higha ... music ah .. mind starts to dance mummy. An unseen..expressive joy is experienced.
Music is meditation, it is the medium of interacting with God. Through music, we feel absorbed in spiritual practice, and experience the divine. Music gives us inspiration to live life, learns the art of living. Diving in the music, we forget the big gum from the big light easily. Even in difficult situations, we humming very smoothly across the floor. In the music, there is power, an inefficient power, through which it becomes easy to live, and the mind keeps rejoicing. . It is said in the old time that the musician had sung Rag Malhar when the rain did not happen, which was really raining, listening to it. The music is not just a thing of this people, but it is also supernatural. Lord Shankar had given a Veena to the divine Saraswati of the form of a boon, Saraswatiji had handed it to Veena Narada, by saying that they should go to the people of the world and tell them all to harp. Lord Krishna's flute continues to enchant everyone even today.By listening to the tune of their bunshi, all would lose their sweetheart. Many instruments were created in the world. Once the poor children of the townships together with dance music, they also presented dances with music, such a beautiful music, such a beautiful dance, wow ....... It is said that Harp was invented by a god named Vanola. Once she became angry with her boyfriend and left her house at midnight, walking on the sea, she heard a pleasant voice in her ears, listening to music and sleeping on her. In the morning when he opened his sleep, he found that the sound was coming out of the passage of the air from the skeleton of the whale, making it the basis, Vanola invented the harp.
AC recognized that the harp was considered as the link between earth and heaven and the link between internal spiritualism and external materialism. It was also called the Tulsi necklace of Parlok.A lot of graffiti in Egypt has been shown to have been played for people lying on death, possibly after death, for such a happy life. Even before Harp, there was a musical instrument, Laure ... there is a very poignant story about it. Apollo gifted an instrument called Apocalypse, Apollo, Arrius began playing such a sweet tune on him as nobody had ever heard of him.Does the gods, humans, whether the animals were all influenced by his music.Airius's marriage to Yuridice Was about to happen. In the middle of the marriage ceremony, the serpent drew the urdida to death and died. In his separation, Arpius played such a sad tune with the lair, who also cried, the divine god sitting in heaven. He told Arpius that he went to the underworld and played the same tune in front of Haidas, the god of death. Arpius reached the Hathas for the sake of getting his wife, and began to play the same sad tune in front of the Hayadas, which he heard, Had ever happened, and it will never happen. The goddess of death was melted, she said, 'You can go to death in your life with your wife, the condition is that you should come forward to your wife. Sector come, and death shall not go back to public access, thus being crazy happy to back Yuridais Arfiys began his walk ahead. They were both going to be dead in the dying, that did not leave Arpius, and he climbed back to get a glimpse of his newlyweds, after the violation of the god of death, Yuridis returned to the lap of death, and then Never returned ............