जीवन एक वरदान है।इस जीवन का हर एक पल कीमती है।
हर पल को जिन्दादिली से जीओ ।आपकी एक सकारात्मक सोच आपको आगे बढ़ने की प्रेरणा देती
है।हर समय हँसते मुस्कुराते रहो, कठिन से कठिन कार्य भी सरलता से हो जायगा, आपको पता
भी नही चलेगा।एक आठ साल का बच्चा मिठाई की दुकान पर काम कर रहा था।बहुत ही मस्ती के
मुड मे हँसते मुस्कुराते गाना गाते हुए बाहर फर्स की सफाई कर रहा था। मै उस दुकान पर
कुछ खरीदने ऊपर चढ़्ने लगी,मेरी चप्पल से सारा फर्स गन्दा हो गया।मैने उससे कहा- बेटा
गल्ती हो गई मै जरा जल्दी में थी, अब तुम्हें फिर से सफाई करना पड़ेगी, वह बड़े हँसते
हुए बोला- कोई बात नही आँटी मै फिर से साफ कर दुगाँ, आप चिन्ता न करे।मै काफी समय तक
उस बच्चे को, उसकी हँसी को, उसके काम करने के तरीके को भुला नही पा रही थी।उस बच्चे
ने मेरी सोच को बदल दिया।
एक बार मै अपनी मम्मी के पास हास्पिटल में थी। उन्हें
खुन की बाटँल चढ़ रही थी।मै उनका हाथ पकड़कर समीप ही बैठी थी,रात के बारह बज रहे थे,
करीब सोलह वर्ष की लड़की जो नर्स की ट्रेनिंग ले रही थी,आठ बजे से बारह बजे तक लगातार
हँसते हुए अपना काम कर रही थी, वह हर एक मरीज की सेवा कर रही थी,वह खुब मन लगाकर काम
कर रही थी।मै उसकी प्रत्येक गतिविधी को देख रही थी,आखिर मुझसे रहा नही गया,मैने उसे
अपने पास बुलाया, और उससे पुछा-तुम लगातार काम करते-करते थकती नही हो।फिर उसने जो मुझसे
कहा,उसको सुनकर तो मेरा अर्न्तमन भावुक हो उठा-उसने कहा मै हर मरीज मै अपनी माँ को
देखती हूँ, अपने पापा को देखती हूँ, अपनी बहन को देखती हूँ, अपने भाई को देखती हूँ,
मै अपने काम को अपना ईश्वर मानती हूँ। बस हँसते रहो और करते रहो, इसमें थकान कैसी।और
पुन; अपने काम में व्यस्त हो गई। यह घटना मुझे अन्दर तक झकझोर गई,मै अपने आप को नही
रोक पाई,मेरे आँखो से अश्रु बहने लगे।मुझे अपने पुराने दिनो की याद आ गई,इस उम्र में
जब मुझे बुखार आता था, तब मेरी माँ मेरे सिर पर गीले कपड़े की पट्टी रखकर सारी रात
मेरे सिरहाने बैठती थी, खुब प्यार करती थी, लगता था सारी ममता मुझ पर उड़ेल दी हो।उसी
उम्र में आज यह लड़की केरल से इतनी दुर अपना घर छोड़कर त्याग और सेवा की मुरत नजर आ
रही है।
जो
व्यथाएँ प्रेरणा दे,उन व्यथाओं को दुलारो।
जुझकर
कठिनाईयों से ,रंग जीवन का निखारों।
दीप
बुझ-बुझ कर जला है, वृक्ष कट-कट कर बढ़ा है।
मृत्यु
से जीवन मिले तो आरती उसकी उतारों।
No comments:
Post a Comment